फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अभियान के तहत साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने व शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जाएगा। लोगों के व्यवहार परिवर्तन के लिए जमीनी स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्रधान, अध्यापक आदि के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को बेहतर कार्य योजना बनाकर आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर नियंत्रण पाया जा सके।
डीएम ने कहा कि कोरोना संकट में अधिकारी व कर्मचारी दस्तक अभियान के दौरान विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने सीएमओ, डीपीआरओ, बीएसए, जलनिगम व सभी अधिशासी अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में सीएमओ डॉ. सुमन, पीडी डीएन पांडेय, बीएसए एमपी सिंह, डीपीओ एसके तिवारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें