ग्राहकों पर लाठियां भांजती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद बैंक में लेन-देन के लिए उमड़ी भीड़ ने बैंक से पैसा न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।बुधवार की दोपहर इलाहाबाद बैंक खरेला में सुबह से
लेन-देन के लिए रोज की तरह महिलाएं व वृद्ध लाइन में खड़े हो गए। दोपहर बाद तक रुपया नहीं मिला तो लाइन में लगे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा काटते हुए नारेबाजी कर आक्रोश जताया। भीड़ को नियंत्रित करने में लगी पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिससे
भीड़ तितर-बितर हो गई।मामले की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष खरेला रमेशचंद्र को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक मैनेजर से बात कर उपलब्ध धनराशि का ग्राहकों को वितरण कराया तब लोगों का गुस्सा शंात हुआ। रामबाबू, राजेश, कालीदीन, पप्पू आदि
का कहना था कि वह कई दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन रोज पैसा खत्म होने की बात कही जा रही है। हंगामे के बाद ग्राहकों को दो-दो हजार रुपये वितरित किया गया। शाखा प्रबंधक शिवबहादुर सिंह का कहना है कि धनराशि कम मिल रही है जिसके कारण कुछ दिक्कत आ रही है।