फोटो 03 एमएएचपी 21 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर निकलता बाइक चालक। संवा
महोबा। पहाड़ों की ओर से आने वाली सर्द हवाओं ने शनिवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर तक कोहरा छाया रहने से दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ट्रेनें भी देरी से आईं। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान तीन डिग्री और लुढ़क गया। पूरे दिन ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा। शाम होते ही गलन फिर से शुरू हो गई। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते रहे।
शनिवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे कोहरा छंटता रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि आगामी तीन दिन तक कोहरा पड़ने की संभावना है। अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा।