फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मृत मिले सैकड़ों पक्षी, जहर देकर मारने का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 03 एमएएचपी 20 परिचय-भुजपुरा गांव में खेतों के किनारे इस तरह जगह-जगह मृत पड़े मिले पक्षी। स
विज्ञापन
महोबा। थाना महोबकंठ के भुजपुरा गांव में सैकड़ों पक्षी मृत पड़े मिले। ग्रामीणों ने जहर देकर मारने की आशंका जताई है। डीएम गजल भारद्वाज से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। भुजपुरा गांव के देवसिंह, धीरेंद्र, सत्यभान, हरीसिंह आदि ने बताया कि गांव के अधिकांश खेतों में पक्षी मृत और बेहोश स्थिति में पड़े मिल रहे हैं। पहले तो अत्यधिक ठंड से इनके प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई लेकिन छानबीन में पता चला है कि देशी-विदेशी पक्षियों का शिकार करने के लिए कुछ लोगों पक्षियों को खाने के लिए अनाज में जहर मिलकर खेतों में फेंक देते हैं।
विज्ञापन

यह अनाज खाने के बाद जैसे ही पक्षी गिरते हैं तो जहर मिलाने वाले लोग उन्हें उठाकर ले जाते हैं। पनवाड़ी वन रेंज के रेंजर विनोद कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें