फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सहकारी समिति के कर्मियों ने अभद्रता की शिकायत की

Tue, 05 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उर्वरक वितरण समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ आंदोलित है। सोमवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में छह सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम गजल भारद्वाज को सौंपकर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद श्रीवास, महामंत्री राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में 30 से अधिक कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि समितियों से आने वाले समय में खाद का वितरण होना है। बताया कि पूर्व में कई केंद्रों में किसानों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। उन्होंने शासन की मंशा के अनुसार काम किया लेकिन जांच बैठा दी गई।
केंद्रों में पहले से सभी व्यवस्थाएं कराई जाएं ताकि, कर्मचारियों व किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने समिति के किसानों को जोत के आधार पर डीएपी और यूरिया खाद बांटने का मापदंड सुनिश्चित करने, स्थायी सदस्य व गैर सदस्य को अलग-अलग दिनों में खाद वितरण करने, लेखपालों की ओर से गैर सदस्य की खतौनी पर मात्रा सहित नियमानुसार टोकन जारी कर रिकॉर्ड बनाए जाने की मांग की है। साथ ही खाद वितरण के समय पुलिस को केंद्रों पर समय से पहुंचाने, सर्वर न आने पर वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें