स् कूल से टीसी व अन्य अभिलेख वापस करने पर आक्रोश जताते बच्चे ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौजूदा सत्र से शुरू किए गए जिले के चार मॉडल स्कूलों में बच्चों के प्रवेश लेने के बाद बंद कर दिया गया। छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में आक्रोश है। सोमवार को प्रधानाचार्य ने टीसी व अन्य कागजात वापस कर दिए गए।
एक जुलाई से जिले के चॉर मॉडल स्कूलों का संचालन शुरू किया गया था। इन स्कूलों को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज नाम दिया गया था।
विकासखंड कबरई के चिचारा गांव में बने मॉडल स्कूल में एक जुलाई से 15 जुलाई तक कक्षा छठवीं व नवमीं में 154 बच्चाें के प्रवेश लिए गए। सोमवार को अचानक शासन स्तर से विद्यालय बंद दिए जाने की बात कहते हुए बच्चाें की टीसी व अन्य अभिलेख वापस कर दिए गए, जिससे छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में आक्रोश है।
अभिभावक राजू, विनोद, रामप्रकाश, जगजीवन, रमेश, राजाराम आदि का कहना है कि 15 जुलाई गुजर जाने के बाद अब वह बच्चों के प्रवेश कहां दिलाए। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक विधि नारायण का कहना है कि शासन ने पूरे प्रदेश के मॉडल स्कूल बंद करने का शासनादेश जारी किया है।
विद्यालयों में व्यवस्था न होने से अब अगले सत्र से संचालित किया जाएगा। बच्चाें का दाखिला दूसरे विद्यालयों में कराया जाएगा।