कनकुआ (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत तेईया में गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव में पेयजल, स्वच्छता, जल निकासी व साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने गांव में महीनों सफाई कार्य न होने का मुद्दा उठाया। तब कमिश्नर ने दोनों सफाईकर्मियों शिवकुमार यादव व रामबाबू को निलंबित करने के आदेश दिए। चौपाल के दौरान मंडलायुक्त ने कुपोषित बच्चों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गायें उपलब्ध कराई। (संवाद)