फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, लगी आग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़-अकौना मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जनपद हमीरपुर के राठ निवासी महेंद्र कुमार (26) व बालाकांत बाइक से अकौना जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी कुलपहाड़-अकौना मार्ग पर अचानक सामने से ट्रैक्टर आ जाने के कारण बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। जबकि बाइक धू-धूकर जलने लगी। आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर 108 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में पहुंचाया लेकिन घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें