फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ न चलने से नहीं मिलता पानी

विज्ञापन
सीएचसी में लगा वाटर आरओ मशीन हुई शोपीस। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी वाटर आरओ मशीन शोपीस बनी है। आरओ कभी चलता ही नहीं है। इससे लोग हैंडपंप का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कुलपहाड़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। यहां व्यवस्था के लिए सामग्री तो आती है, लेकिन सुविधाएं मुहैया नहीं कराईं जाती। 13 जून को जिले के प्रभारी मंत्री संजय निषाद के दौरे पर सभी सुविधाएं दुरुस्त करा दी गई थीं। उनके जाते ही ताले के अंदर बंद कर दी गई। शासन की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों व तीमारदारों को स्वच्छ पानी के लिए वाटर आरओ मशीन की सुविधा दी गई है, लेकिन मरीजों और तीमारदारों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
मरीजों ने बताया कि आरओ मशीन को कभी भी चालू नहीं किया जाता है। मशीन में कोई खराबी भी नहीं है। चालू हालत में रहने बावजूद भी हमेशा बंद रहती है। मजबूरन हैंडपंप का पानी पीना पड़ता है। उधर प्रभारी चिकित्साधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि उन्होंने आज ही चार्ज लिया है। व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें