फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए आया 18 हजार बोरी चावल भींगा

विज्ञापन
महोबा में रेलवे स्टेशन किनारे बारिश से भींगा बोरियों में रखा चावल। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रतिमाह गरीबों को बंटने के लिए आने वाला चावल बारिश में भीग गया। तीन दिन पहले पंजाब से 73 हजार बोरी चावल ट्रेन के माध्यम से महोबा रेलवे स्टेशन पर उतरा गया था। ठेकेदार ने 55 हजार बोरी चावल वाहनों से गोदाम भेज दिया था। 18 हजार बोरी चावल स्टेशन पर खुला रखा था।
विज्ञापन

अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति माह गेहूं के साथ चावल बांटा जाता है। इस बार 20 मई को पंजाब से 73 हजार बोरी चावल की खेप मालगाड़ी से महोबा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। सोमवार को मौसम बदलने के साथ एक घंटे हुई बारिश से 18 हजार बोरी चावल भीगकर बर्बाद हो गया। बारिश के दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारी बारिश के बचाव के लिए पॉलीथिन ढकते नजर आए। हालांकि चावल भीगने में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उधर एफसीआई के एरिया मैनेजर मनोज कुमार का कहना है कि माल उठान की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। नुकसान की जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें