फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत में खानापूरी, गड्ढे बाकी

विज्ञापन
चरखारी-मुस्करा मार्ग में चल रहा सड़क मरम्मत का कार्य। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण में लगे वाहनों की आवाजाही से टूटी चार सड़कों के निर्माण में यूपीडा के ठेकेदार खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना में लगे सैकड़ों ट्रकों व डंपरों की आवाजाही से सड़कें टूट गईं हैं। सड़कों का कार्य कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 6.60 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर कार्यदयी संस्था यूपीडा को भेजा था। इसके बाद सात मई को लोकनिर्माण विभाग व यूपीडा के अधिकारियों ने टूटी सड़कों का संयुक्त सर्वे किया था। यूपीडा ने चरखारी-मुस्करा मार्ग, खरेला-गहरौली मार्ग, खरेला-ऐचाना मार्ग व मुस्करा-पुन्निया मार्ग को सुधारने की जिम्मेदारी थी। खरेला-पहरेथा मार्ग की मरम्मत कराने से इंकार कर दिया था।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रितेश वर्मा का कहना है कि सर्वे में सड़कों की संपूर्ण पैचिंग का काम कराए जाने पर सहमति तय हुई थी। ऊपरी सतह में पूरी सड़क पर डामरीकरण का काम विभाग बजट आने पर कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें