फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे खड़ी रही चंबल एक्सप्रेस, हंगामा

विज्ञापन
कुलपहाड़ स्टेशन पर खड़ी चंबल एक्सप्रेस व परेशान यात्री। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। ग्वालियर से चलकर हावड़ा जा रही चंबल एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। झांसी से दूसरा इंजन आने में साढ़े तीन घंटे लग गए। इस दौरान भीषण गर्मी में बिलबिला रहे यात्रियों ने इंजन आने में देरी होने पर हंगामा किया। चंबल एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से झांसी-बांदा पैसेंजर बेलाताल स्टेशन और प्रयागराज-झांसी पैसेंजर महोबा स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को ग्वालियर से हावड़ा जा रही चंबल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय साढ़े 11 बजे से आधा घंटे देरी से कुलपहाड़ स्टेशन पहुंची। इस दौरान चालक ने स्टेशन मास्टर प्रताप सूर्यवंशी को इंजन खराब होने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल कंट्रोल रूप को जानकारी भेजी। इंजन को डिब्बों से अलग किया गया। साइड में ले जाने के दौरान खराब इंजन एक जगह खड़ा होकर जाम हो गया। इंजन न आने पर यात्रियों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। तीखी धूप के बीच ट्रेन में बैठे अधिकांश यात्री नीचे उतर आए। गर्मी के चलते महिलाओं व बच्चों का हालत बेहाल रहा। साढ़े तीन घंटे बाद झांसी से दूसरा इंजन आया। तब चंबल एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। इंजन फेल होने से झांसी-बांदा व प्रयागराज-झांसी पैसेंजर एक घंटे लेट हुईं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि हरपालपुर-जैतपुर के बीच इंजन में किसी जानवर के टकराने से खराबी आई। झांसी से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
साढ़े तीन घंटे चंबल एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन में खड़े रहने से पानी को लेकर मारामारी मची रही। ट्रेन में यात्रा कर रही कुसुम, देवकी, सुशीला ने बताया कि पानी बेचने वालों ने 15 से 20 रुपये में बिकने वाली बोतल 30 रुपये में बेची। मजबूरी में गर्मी के चलते उन्हें महंगे दाम पर पानी खरीदना पड़ा। स्टेशन मास्टर का कहना है कि स्टेशन में वाटर कूलर चल रहा है। यात्रियों के लिए पर्याप्त पीने की पानी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें