फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर चोटें आईं।
विज्ञापन

चरखारी निवासी तालिब खान (25) रविवार की शाम पड़ोस के ही जावेद (32) के साथ बाइक से मुख्यालय आ रहा था। तभी रास्ते में सूपा तिगैला के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह भटियाना निवासी रहीशा (34), पुलिस लाइन रोड निवासी तारा देवी (40), छिकहरा निवासी गयादीन (55), चंदवारा निवासी धपलू (41), नकरा निवासी सीता (55), दिदारा निवासी सुखनंदन (19) व सिजहरी निवासी कालका (26) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें