फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के कारण लग रहे जाम को लेकर 28 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज बस अड्डे की बाउंड्रीवाल से सटे दुकानों के कारण लग रहे जाम एवं गंदगी फैलाने को लेकर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने 28 दुकानदारों को नोटिस थमाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों के पालन न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि डिपो से सटे दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा रखा है। जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। एआरएम ने बताया कि दुकानदार भारत चौरसिया, संजीव सैनी, कंधीलाल सोनी, मालती, सगुन, मदन, हबीब, अरविंद साहू, जौनी, मुन्नी, राकेश, राम खिलावन, फूला, वीरेंद्र कुमार, रामआसरे समेत कुल 28 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी है कि अपनी दुकान के पास भीड़ इकट्ठा न होने दे, अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें