फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना अजनर के बुधवारा गांव निवासी अमन सिंह पत्नी रामकुमारी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। वहीं पिपरी गांव निवासी बृजगोपाल अपने साथी जगदीश के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। लवकुश नगर मार्ग में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। इसी तरह अस्थौन निवासी अरुण व मकरबई निवासी गोरीबाई अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें