फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई(महोबा)। सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत द्वारा पटरी दुकानदारों पर बुलडोजर चलवाया गया। वहीं पटरी दुकानदारों ने बिना सूचना के कब्जा हटाने और 500 रुपये का चालान काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में पटरी दुकानदारों द्वारा सड़क के दोनों तरफ सड़क के पास ही सब्जी, फल आदि की दुकानें लगाए जाने से कस्बे में दिनभर जाम लगा रहता है। स्थायी दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे टिन शेड बढ़ा कर लगा लिए गए हैं। इससे कस्बे के मध्य से हाईवे होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन भी अत्यधिक होता है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण वाहनों की निकासी में तो परेशानी होती है। हमेशा जाम की स्थिति भी बनी रहती है। कस्बे के अंदर सड़क दुर्घटनाएं भी बहुत होती हैं। सोमवार को नगर पंचायत द्वारा कस्बे के कुनेहटा तिराहे पर सड़क के किनारे पटरी पर लगी दुकानों को हटवाया गया साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से प्रति दुकानदार पांच सौ रुपए चालान भी काटे गए। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर सात दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है।
किराना व्यापारी विनय गुप्ता का कहना है कि नाली के अंदर समान रखा होने के बावजूद पांच सौ रुपये का चालान काटा गया है। तरबूज व्यापारी राबिया ने बताया कि सड़क से दूर दुकान होने के बावजूद एक हजार रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें