फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डीएम से करें हक की बात

विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक नवंबर से 30 नवंबर तक विभिन्न विभागों द्वारा जिले में अलग-अलग कार्यक्रम कराए जाने की योजना है। जिसके तहत महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जागरूकता के साथ-साथ बालिकाओं को स्वावलंबी भी बनाना है। 25 नवंबर को जिलाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हक की बात करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार के साथ बैठक कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टाफ नर्स, अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, समाजसेवी महिलाओं व समूह से जुड़कर अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया।
जिससे यह अभियान तेजी से आगे बढ़ सके। बेटियों से पहचान, शक्ति संवाद, बाल विवाह बाल श्रम, शक्ति चैंपियंस, जिला ब्लाक और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम करके महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबी पर जोर दिया जाए। लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा और दहेज हिंसा के संबंध में भी उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें