फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज व जिला अस्पताल के बीच एक घंटे लगा रहा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज बस स्टैंड व जिला अस्पताल के बीच जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। एक घंटे तक जाम से निकलने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर एक बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड से परमानंद तिराहे की दूरी करीब 500 मीटर है। बीच में जिला अस्पताल भी है। वहीं सड़क की दोनों ओर पटरी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। वहीं सवारी के लिए इसी मार्ग पर ई-रिक्शा चालक अपने वाहन आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार की दोपहर 12 बजे बांदा व कानपुर की ओर से दो रोडवेज बसों के आ जाने पर जाम लग गया। देखते ही देखते जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। तेज धूप के बीच बसों का चार पहिया वाहनों में सवार लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस ने किसी तरह एक-एक वाहन को आगे निकालकर जाम खुलवाया। तब एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
आईजी के निर्देश पर बना था रूट
एक माह पहले आईजी के निर्देश पर शहर की सभी पुलिस चौकी क्षेत्र में ई-रिक्शा स्टैंड बनाए गए थे और रूट निर्धारण किया गया था लेकिन स्टैंड में एक भी रिक्शा खड़ा नहीं हो रहा है। ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से सवारियां ढो रहे हैं। जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें