फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः कोहरे की चादर से ढका रहा शहर, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महोबा में कोहरे के बीच निकलती ट्रेन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। पिछले 24 घंटे से रुक रुककर हो रही बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही कोहरे की चादर से शहर ढका रहा। सुबह कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर दूर का दृश्य भी साफ नजर नहीं आया। इससे सर्दी के मौसम में पहली बार सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंड बढ़ते ही लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से आसमान में काले बादल छाए हैं। बुधवार सुबह आधा घंटे बारिश हुई थी, वहीं रात को भी रुक रुककर बारिश होती रही। इससे गुरुवार की सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर से ढ़का नजर आया। कोहरे के चलते वाहन धीमी गति से निकलते दिखे।
दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा तो छटा, लेकिन पूरे दिन धुंध बरकरार रही। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन न होने व सर्द हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। 24 घंटे के अंतराल में रुक रुककर बारिश होने से किसानों में खुशी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र ने बताया कि यह बारिश रबी फसलों चना, मटर, मसूर व सरसों के लिए बेहतर है। गेेहूं की बुआई कर रहे किसानों को भी लाभ होगा। जिले में 24 घंटे में करीब 13 एमएम बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें