फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन, प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 12 परिचय-सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: समा
विज्ञापन
महोबा। दृढ़ोमर वैश्य समाज की ओर से शहर के गल्लामंडी स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और शैक्षिक प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान सामान्य ज्ञान, भक्ति डांस, देश भक्ति गीत चित्रकला, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों रागिनी, दीपिका, पीहू, आर्या आदि ने इतिहास, विज्ञान और संस्कृति से जुड़े प्रश्नों के जवाब देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को रंगों के माध्यम से व्यक्त किया। रामकुमार गुप्ता, सुबोध बिंदुआ, देवेंद्र कुमार, बृजेंद्र राजपूत, कमलेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पांच अक्तूबर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, महामंत्री जेपी गुप्ता, संरक्षक कालका प्रसाद गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, अंचल अध्यक्ष हरीश प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्यामबाबू गुप्ता, चित्रकूट धर्मशाला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।

फोटो 28 एमएएचपी 12 परिचय-सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: समा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें