फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के भाषण से गदगद

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
नाटक पेश करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जीबी इस्लामिया इंटर कालेज में रविवार को रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक खासा सराहा गया।
विज्ञापन


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और शिक्षा का जीवन में महत्व विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भाषण में बेटा और बेटी को समान अधिकार देने पर जोर दिया। साथ ही बेटों की तरह बेटियों को भी अच्छे विद्यालय में शिक्षा दिलाने की बात कही। छात्राओं के भाषण सुनकर अभिभावक भी गदगद हो गए। छात्रा शांति और पूजा द्वारा राई नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रा किरन ने भ्रूण हत्या पर गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अजीत खान ने कहा कि शिक्षा से ही क्षेत्र, प्रदेश और देश का विकास होगा। उन्हाेंने कहा कि हमारे जिले में 60 फीसदी से कम लोग साक्षर है। हमें साक्षरता बढ़ाने की जरूरत है। जीबी इस्लामिया के प्रधानाचार्य नसीम खां ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। इन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए हम सभी को मेहनत करनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक जावेद खान ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम का संचालन अमित द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें