फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Sat, 25 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में विजय दिवस मनाकर बांटी मिठाइयां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महाराष्ट्र महानगर पालिका और नगर पालिका में भाजपा को मिली भारी जीत पर भाजपाइयों ने शनिवार को विजय दिवस मनाया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई।
विज्ञापन



शहर के आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि महाराष्ट्र महानगर पालिका में भाजपा ने 10 में से आठ सीटें जीती और नगर पालिका में 82 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसी तरह उड़ीसा निकाय चुनाव में पहले भाजपा के पास 36 सीटें थी जो इस बार 306 सीटों पर पहुंच गई।


विजय दिवस पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। पूरे देश में केंद्रीय नेतृत्व के आहवान पर विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर अरुण सक्सेना, संदीप शुक्ला, चंक्रपाणि त्रिपाठी, मुरली मनोहर तिवारी, मयंक तिवारी, ओमनारायण तिवारी, योगेश मिश्रा, मोहनलाल, ममता भदौरिया, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें