फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो ट्रेनों में हुई चेकिंग, बिना टिकट मिले 70 यात्री

Thu, 26 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर महोबा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 70 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। इन यात्रियों से 31 हजार 295 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में टिकट निरीक्षण दल व रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने सघन चेकिंग की। ग्वालियर-प्रयागराज पैसेंजर और मानिकपुर-झांसी मेमू में प्रत्येक बोगी में यात्रियों के टिकट देखे गए। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने के मामले में 70 यात्रियों को पकड़ा गया। चेकिंग अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मची रही। बिना टिकट यात्रा करने वालों को सख्त हिदायत भी दी गई। इस मौके पर मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, अशरफ खान, नीरज त्रिपाठी, अलका श्रीवास्तव, मोनिका पटेल, मनीषा शर्मा, प्रशांत चौरसिया, पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें