फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रभारी और आयुष डाॅक्टर के भरोसे सीएचसी खरेला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला की स्वास्थ्य सेवाएं चिकित्सा प्रभारी और आयुष डॉक्टर के भरोसे हैं। स्टाफ के अभाव में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नगर खरेला व आसपास के करीब 20 गांवों के मरीज और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को 20 किलोमीटर दूर चरखारी व जनपद हमीरपुर के मुस्करा सीएचसी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर खरेला में स्थापित 10 बेड के अस्पताल को दो साल पहले सीएचसी का दर्जा मिला था। इसके बावजूद रिक्त डॉक्टर और कर्मियों के पद पर तैनाती नहीं हो पा रही है। सीएचसी में एक साल से फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। छह माह से तैनात एक महिला डॉक्टर व एक पुरुष डॉक्टर का पिछले माह स्थानांतरण हो गया। महिलाओं के प्रसव और टीकाकरण के लिए तैनात तीन स्टाफ नर्स में से दो स्थानांतरण करा कर चली गईं। एक स्टाफ नर्स व एक एएनएम के भरोसे स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति चल रही हैं। ऐसे में गंभीर रोगियों और आपात स्थिति में आने वाले मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि दो डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं शत-प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं। उपलब्ध संसाधनों व स्टाफ के हिसाब से आपात सेवा और ओपीडी सेवाएं किसी तरह पूरी कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों को भी स्टाफ की भरपाई को लगातार लिखा जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें