फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने से गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 26 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
हाइवे में जाम लगाए उपभोक्ताओं को समझाते सीओ चरखारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर(महोबा)। कस्बा श्रीनगर में चार दिन से फुंके पड़े दो ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से नाराज उपभोक्ता गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। करीब आधा सैकड़ा उपभोक्ताओं ने कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बेलाताल तिगैला पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ चरखारी ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला बजरंग नगर व मिलन केंद्र के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गए थे। जिससे आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल हो गई थी। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर बदलवाए नहीं गए। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों के दिन का चैन व रात की नींद हराम हो गई है।

बिजली समस्या को लेकर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे दर्जनों उपभोक्ता लामबंद होकर बेलाताल तिराहे पहुंचे गए और जाम लगा दिया। हाइवे पर जाम लगाए उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मयंक सैनी, रानू खांन, सफीक, देवेंद्र आदि उपभोक्ताओं का कहना था कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर फुंकने व तार टूटने की सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नही पहुंचता। जिससे उपभोक्ता परेशान है। जाम लगने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी गुरुदयाल कटियार मौके पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। शीघ्र समस्या दुरुस्त कराने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। तब जाकर करीब 11:30 बजे जाम खुल सका। इस दौरान दर्जनों की संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें