फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर की प्लेट खोलने से हजारों एमएलडी पानी बर्बाद

Tue, 09 Jun 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्मिल नदी के पास चैंबर की प्लेट खोलकर ले जाने से हजारों एमएलडी पानी बर्बाद हो गया। जिससे सिजहरी, श्रीनगर और महोबा शहर में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। जल निगम के अधिकारियों ने विभाग की टीम भेजकर मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। देर शाम तक काम पूरा होने के बाद महकमे ने अगले दिन से पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि उर्मिल बांध से कस्बे के अलावा सिजहरी और महोबा में पानी की आपूर्ति की जाती है। जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस साल बांध से पानी की आपूर्ति भगवान भरोसे चल रही है। कारण, पाइप लाइन की चैंबर प्लेट खुलने के 15 घंटे तक बांध का पानी पाइप लाइन से बर्बाद होता रहा और महकमे को भनक तक नहीं लगी, जिससे पानी के टैंक तक नहीं भर सके। इसके बाद भी महकमे ने टैंकों मेें पानी न आने का पता तक नहीं लगाया। नतीजतन पूरी रात के अलावा दिन में भी दस बजे तक पानी बहता रहा। जिससे हजारों एमएलडी पानी बहकर बर्बाद हो गया। सुबह जब सप्लाई खोली गई तब पानी न आने की जानकारी मिली,  इसके बाद विभाग सक्रिय हुआ, और पाइप लाइन चेक कराई तब तक हजारों एमएलडी पानी बर्बाद हो चुका था। विभाग द्वारा भेजी गई टीम ने पहले उर्मिल बांध से सप्लाई बंद कराई इसके बाद काम शुरू कराया गया। जल निगम के सहायक अभियंता सुनील तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द पाइप लाइन ठीक करने के टीम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें