फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गलत दिशा में वाहन चलाते मिले 12 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत सघन चेकिंग के साथ वाहन चालकों को जागरूक किए जाने का अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील दत्त ने चेकिंग के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाते मिले 12 वाहनों के चालान काटे। साथ ही बिना रिफलेक्टर टेप वाले आठ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।



सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। एआरटीओ ने प्राइवेट बस स्टैंड में बस चालकों, परिचालकों और ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा कि निजी वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। गलत दिशा से ओवरटेक कतई न करें। जिससे दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यात्रियों को बैठाने व छोड़ते समय सुरक्षित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और नशे की हालत में कतई वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित भी किया गया। एआरटीओ ने वाहन चालकों को पंफ्लेट वितरित करते हुए रात के समय डिपर, साइड लाइट व बैक लाइट का सही तरीके से इस्तेमाल करने के तरीके बताए। चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें