श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के बस स्टैंड के पास स्थित एक गुमटी की चादर काटकर चोरों ने नकदी व हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में घटना की शिकायत की है।
मोहल्ला दाऊपुरा निवासी संतोष गुप्ता ने कानपुर-सागर हाईवे पर बस स्टैंड के पास गुमटी खोल रखी है। शुक्रवार की रात वह रोज की तरह गुमटी में ताला बंद करके घर चल गया। शनिवार की सुबह जब दुकान पर आया और ताला खोला तो देखा कि गुमटी के ऊपर की ओर से चादर कटी है और दुकान का सारा सामान फैला हुआ है। पीड़ित ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 20 हजार रुपये व 70 हजार रुपये कीमत का गुटखा, सिगरेट आदि सामान ले गए हैं। थानाध्यक्ष जयचंद सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।