फोटो 28 एमएएचपी 22 परिचय-सामुदायिक शौचालय से वृद्धा को बाहर निकालता ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्रै
अजनर (महोबा)। शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक वृद्धा दो घंटे तक एक सामुदायिक शौचालय में बंद रहने के कारण बदहवास हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
ब्लॉक जैतपुर के चमरुआ गांव की रहने वाली वृद्धा सुमित्रा देवी (99) शौच के लिए सामुदायिक शौचालय गई थी। अचानक शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद या जाम हो गया। इस कारण वह शौचालय के अंदर फंस गई। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और इसका वीडियो बनाते हुए केयरटेकर को बुलाकर दरवाजे को खोलकर उन्हें बदहवास हालत में बाहर निकाला। ग्रामीण रामआसरे, दिलीप आदि का कहना है कि यदि समय पर वृद्धा की आवाज लोगों ने न सुनी होती तो अनहोनी हो जाती।