बस में 44 यात्री सवार थे जिनमें से ज्यादा ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी थे। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पातका से लाहड़ू की तरफ बढ़ते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस के आसपास लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों को खाई से निकालना शुरू कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली चरखारी के ग्राम नर्टरा में घरेलू कलह से क्षुब्ध एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम नर्टरा निवासी गरगी (40) पत्नी गुमान सिंह उर्फ पप्पू का सोमवार की देर शाम परिजनों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
आए दिन के कलह से नाराज महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में खलबली मच गई। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी चरखारी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल लाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ला का कहना है कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।