फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों के लिए पेंशन शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समाचार पत्र वितरकों के लिए पेंशन योजना का पंजीकरण शिविर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट परिसर स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में लगेगा। शिविर का आयोजन अमर उजाला और श्रम विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु होने के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके लिए उम्र के अनुसार 60 साल की आयु तक 55 से 200 रुपये प्रतिमाह जमा करने होंगे। 15 हजार से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी श्रमिक व अन्य कामगार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
योजना के लिए पंजीकरण कराते समय आधारकार्ड, संबंधित बैंक की पासबुक की छाया प्रति के साथ मोबाइल नंबर भी देना होगा। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण के लिए पात्रता की आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। योजना में प्रावधान है कि यदि पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो उसके जीवन साथी को 50 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

पेंशन योजना में पंजीकरण के लिए आधारकार्ड, बैंक पासबुक व उसकी छाया प्रति, बैंक का आईएफएससी कोड, ओटीपी के लिए मोबाइल साथ लाना होगा। निर्धारित प्रीमियम की पहली किस्त की राशि भी पंजीकरण के साथ ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें