चरखारी/श्रीनगर। पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर चेकिंग अभियान तेज हो गया है। गुरुवार को कस्बा चरखारी में एसडीएम राकेश कुमार, सीओ उमेश चंद्र व आबकारी इंस्पेक्टर कुसुमाकर ने देशी-अंग्रेजी शराब ठेकों और बियर की दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान सेल्समैनों को मानक के अनुसार शराब बिक्री करने के निर्देश दिए। वहीं, अलग-अलग जगह से अवैध शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया।
एएसपी आरके गौतम ने पनवाड़ी क्षेत्र के शराब ठेकों की जांच कर अभिलेख चेक किए। नकली शराब की चेकिंग के लिए स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया।
श्रीनगर में थानाध्यक्ष संजय शर्मा के नेेतृत्व में गठित टीम ने बेलाताल तिराहा से नारायण कुशवाहा निवासी सिजहरी को 14 लीटर कच्ची देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कबरई पुलिस ने महेबा गांव से अयोध्या यादव को 20 शीशी देसी शराब के साथ पकड़ा। थाना अजनर पुलिस ने रामनरेश को 75 शीशी और भगवान दास को 36 शीशी देसी व अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने लाल पहाड़िया डेरा से सपना कबूतरा व संध्या कबूतरा को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह ने राजेश नामदेव को प्राइवेट बस स्टैंड से दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।