महोबा। कानपुर में प्रधानमंत्री की मंगलवार को होने वाली सभा के चलते लखनऊ व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मुश्किल झेलनी होगी। जनसभा के लिए परिवहन विभाग की अधिकांश बसें अधिगृहित की गई हैं। इसलिए बसों के इंतजार में न रहें।
डिपो की 85 बसें विभिन्न रूट पर दौड़ रहीं है। 20 से ज्यादा बसें दिल्ली और लखनऊ रूट पर अप-डाउन करतीं हैं। प्रधानमंत्री की कानपुर में जनसभा के लिए दिल्ली और लखनऊ जाने वाली 20 बसों को भेजा गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत मिश्रा का कहना है कि मुख्यालय के निर्देश पर 20 बसों को पीएम के कानपुर में होने कार्यक्रम को लेकर रवाना कर दिया गया है। बसों में चलने को लेकर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। अन्य रूट की बसों को लगा दिया गया है।
गौरतलब हो कि डिपो की अधिकांश बसें खटारा हो चुकीं है। वहीं लंबे रूट पर चलने वाली गाड़ियों की स्थिति अच्छी है। इसलिए इन बसों भेजा गया है।