फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
भागवत कथा में लोगों को संबोधित करती साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। खन्ना थाना क्षेत्र के बरभौली गांव मे स्थित पारा बाबा हनुमान मंदिर में चल रहे भागवत कथा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की। बरभौली तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य तेज प्रकाश शिवहरे ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री खस्ताहाल सड़के से बरभौली गांव तक पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय मंत्री सबसे पहले बरभौली प्रधान के घर पहुंचीं इसके बाद हनुमान जी के प्राचीन मंदिर पारा बाबा में पूजा अर्चना की। श्रीमद् भागवत पुराण कथा के छठवें दिन केंन्द्रीय मंत्री ने भागवत श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी समय मिले राम नाम का स्मरण करें। उन्होंने मुख्य मार्ग से पारा बाबा मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित दिया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के तहत हर घर तक जल पहुंचाने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद ,मौदहा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद, अजय कुशवाहा, लेखराम ,अनिल कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें