फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दबंगों ने मां-बेटी समेत छह को पीटा, 11 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने मां-बेटी समेत छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शहर के बंधानवार्ड निवासी सोमवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 मई को मोहल्ले के ही दयाराम प्रजापति के यहां दावत थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी बेटी गुड़िया व बेटे शैलेंद्र के साथ गई थी।
विज्ञापन


भोजन करने के दौरान नयापुरा निवासी संजय वहां आया और बेटे शैलेंद्र से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मारा-पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची सोमवती, उसकी बेटी गुड़िया व सास मंगिया को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने संजय, विनोद, कल्लू, पुष्पा, गिरजा समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दूसरी घटना में थाना खरेला के मोहल्ला सादराय निवासी रुद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले का सानू ने घर के सामने से तेज रफ्तार में बाइक निकाली। विरोध करने पर कुछ देर बाद सानू अपने साथी सुल्तान, शहजाद व राका मंसूरी के साथ लाठी-डंडा लेकर आ गया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे उसे व उसके साथी करन सिंह को चोटें आईं। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में जनपद हमीरपुर के बसवारी गांव निवासी नीलम ने संदीप राजपूत पर गाली गलौज और धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें