फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सर्दी के दस्तक देते ही फूलने लगी सांस

Sat, 01 Nov 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सर्द मौसम के साथ ही हृदय रोग की समस्या के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज सीने में दर्द की समस्या के लेकर आ रहे हैं। इनमें चार से पांच मरीजों में हृदय रोग की समस्या पाई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में हृदय रोगी और शुगर, बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सुबह-शाम पड़ रही हल्की ठंडक से हृदय रोग के मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों की सांसें फूलने लगी हैं। जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद का कहना है कि हल्की ठंडक में बुखार और सर्दी के साथ हृदय रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं। पहले जहां सात से दस मरीज आते थे। अब ओपीडी में 15 से 20 मरीज सीने में दर्द की समस्या लेकर आ रहे हैं। इनकी ईसीजी जांच कराई जा रही है। इसमें चार से पांच मरीजों में हृदय रोग के लक्षण मिल रहे हैं। सर्दी में ऑक्सीजन की कमी रहती है, इससे रक्त वाहिनी संकरी हो जाती हैं और दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर भी सामान्य से अधिक रहता है। इस मौसम में दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दर्द व जकड़न बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दी से बचाव करें। मौसमी फलों और हरी सब्जियों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। पानी की कमी न होने पाए, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
-सर्दी में गर्म कपड़े पहनें।
-सिर और मुंह को ढककर रखें।
-अधिक सर्दी में घर से बाहर न निकलें।
-ठंडे पानी से नहाने से बचाव करें।
-घर पर ही नियमित रूप से व्यायाम करें।
-ठंडे पेय पदार्थों को सेवन न करें।
-तेल और मसालों के भोजन न करें।
-प्रतिदिन धूप लें, गुनगुना पानी पीए।

ये हैं हार्टअटैक के लक्षण
-सीने में दर्द होना।
-सांस लेने में दिक्कत होना।
-घबराहट व थकान होना।
-हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर।
-पसीना आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें