फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा-खजुराहो रेलखंड के समपार फाटक पर चार नवंबर से बंद होगा यातायात

Sat, 01 Nov 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से महोबा-खजुराहो रेलखंड पर पाय गांव के पास रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण चार नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए निर्माण कार्य पूरा होने तक फाटक बंदकर दिया जाएगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महोबा-खजुराहो रेल खंड के राजनगर-खजुराहो स्टेशन के मध्य समपार संख्या-तीन ग्राम पाय के निकट स्थित है। रेलवे की ओर से यहां आरओबी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से कराए जाने के लिए समपार संख्या-तीन से होने वाला सड़क यातायात चार नवंबर से निर्माण कार्य पूरा होने तक बंद रहेगा। इस दौरान लोगों की सुविधा को लेकर यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। यह विक्रमपुर, तिलोहा, बर्कोहा, एनएच-39 से होते हुए गंज, लखेरी, राजनगर से समपार संख्या-तीन समीप पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। रेल प्रशासन ने लोगों से आरओबी निर्माण कार्य की अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें