फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला हटवारा में मंदिर जाने की बात कहकर निकले युवक का शव कुएं में उतराता मिला। युवक मंगलवार की शाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हटवारा निवासी रामकिशन कुशवाहा (21) शाम करीब छह बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब नौ बजे तक घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। तलाश के दौरान मोहल्ला शेखन फाटक के पास बगीचे में स्थित कुएं में युवक उतराता मिला। परिजन ने आनन-फानन उसे कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता सुंदरलाल ने बताया कि बेटा कुएं में कैसे गिरा, यह समझ नहीं आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सदर लेखपाल लक्ष्मन सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि होने पर नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें