फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चोरों ने मकान से नकदी व जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला धुबयानापुरा में चोरों ने एक रात में चार घरोंं के ताले तोड़े। एक घर से चोर नकदी और जेवरात ले गए। धुबयानापुरा निवासी तीरथ राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिवाली पर्व पर वह परिवार समेत गांव गए थे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें ताला टूटने की सूचना दी। घर पहुंचकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था जबकि माल गायब था। चोर मकान में रखे 65 हजार रुपये व सोने की चैन ले गए। इसके अलावा चोरों ने सुरेंद्र, रमेश और केशव राजपूत के घरों के भी ताले तोड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें