फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की खुन्नस में दी धमकी, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान दूसरे प्रत्याशी का समर्थन करने वाले को एक भाजपा नेता के पिता ने नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिससे पत्थर मंडी कबरई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पीड़ित ने डीएम, एसपी समेत पुलिस महानिदेशक लखनऊ को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई निवासी ट्रांसपोर्टर ने जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक प्रत्याशी का समर्थन किया था। जिसके बाद से लगातार मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक भाजपा नेता के पिता ने दूसरे नेता के समर्थकों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल हो गया। कस्बा कबरई निवासी पीड़ित महेंद्र सिंह ने डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी सुधा सिंह व पुलिस महानिदेशक लखनऊ को शिकायती पत्र भेजकर भाजपा नेता समेत अन्य लोगों पर मानसिक तौर से परेशान करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि उसका ट्रक 24 जुलाई को गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा था। चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे के सामने से रायल्टी दिखाने के बाद मोहर लगाकर निकाला गया लेकिन दो किमी आगे ट्रक को रोककर उसकी गाड़ी 24 घंटे के लिए गायब कर दी गई और बाद में खनिज अधिकारी के माध्यम से चालान कराकर एफआईआर दर्ज कराई गई।
उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों पर भाजपा नेताओं के दबाव पर काम करने का आरोप लगाया है। उधर जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि बिना रॉयल्टी ट्रक जा रहा था। रोकने पर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी थी। जिसे पकड़कर कार्रवाई की गई। आरोप बेबुनियाद है। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें