फोटो 22 एमएएचपी 23 परिचय-कार्यक्रम में बोलते सांसद बाबूराम निषाद। संवाद
महोबा। भाजपा की ओर से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान-2026 का शुभारंभ शहर के एक होटल में किया गया। प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने भाजपा के इतिहास, विकास और वैचारिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच केवल स्वयं के विकास तक सीमित नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण व समाज के सर्वांगीण उत्थान की भावना पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव सीमाओं की सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा, तुष्टिकरण से मुक्ति और सनातन परंपरा के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा ने देश की संस्कृति व आस्था का सम्मान करते हुए जनमानस के विश्वास को मजबूत किया है। द्वितीय सत्र में कानपुर क्षेत्र के प्रभारी अनिल यादव ने संगठनात्मक कार्यशैली और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि बैठकें संगठन की रीढ़ होती हैं। साहित्य व प्रचार विभाग के प्रांतीय सह संयोजक वीरेंद्र तिवारी, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक शैवेंद्र ने तृतीय और चतुर्थ वर्ग में बताया कि सोशल मीडिया केवल एक विकल्प नहीं बल्कि राजनैतिक संवाद और जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, सुरेश पाठक आदि मौजूद रहे।
फोटो 22 एमएएचपी 23 परिचय-कार्यक्रम में बोलते सांसद बाबूराम निषाद। संवाद