फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

विज्ञापन
केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपाई - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाजपाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। शहर के गुरुद्वारे में भाजपाइयों ने माथा टेका और अरदास में हिस्सा लिया। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। बाद में भाजपाइयों ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों को फल वितरित कर मोदी के जन्मदिन की जानकारी दी।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी समेत आधा सैकड़ा भाजपाइयों की मौजूदगी में अरदास व लंगर किया गया। शहर के श्यामा पैथोलॉजी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डॉ. ज्ञानेश अवस्थी के संयोजन में उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपाइयों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। शिविर में आए सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, राजेंद्र शिवहरे, विनोद पुरवार, अंकुर शिवहरे, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्षा दिलाशा तिवारी ने केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुन्ना यादव, नरेंद्र कुशवाहा, शैलेंद्र पांडेय, ओम नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे। श्रीनगर संवाद के अनुसार पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कस्बे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों का चेकअप कर दवाएं दी गईं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनूप सोनी, मंडल प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, राजेश नामदेव, आशीष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें