फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर की नारेबाजी

Thu, 14 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुरुवार को एक सैकड़ा से अधिक भाजपाइयों ने शहर कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सपा सरकार को अराजकता की सरकार बताया।
विज्ञापन


भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के नरसिंह कुटी मंदिर से विरोध प्रदर्शन किया। ऊदल चौक, मुख्य बाजार, छजमनपुरा होते हुए भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया। बाद में कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संासद ने कहा प्रदेश में गुंडा व माफियाओं का राज है। जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। लूट, हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

थाना व कोतवाली सत्ताधारियों के इशारे पर चल रहे है। एक घंटे तक चले भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फोर्स चौकन्ना रहा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पालिका चेयरमैन पुष्पा अनुरागी, माधुरी श्रीवास, उर्मिला राजपूत, जिला प्रभारी राम किशोर साहू, डा. पवन राजपूत, उमाकांत राजपूत, पंकज तिवारी, नीरज रावत, पुष्पेंद्र गुप्ता, राहुल दीक्षित, ओमनारयण तिवारी, विमला दीक्षित, सत्येंद्र गुप्ता, अवधेश शर्मा आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें