प्रेसवार्ता को संबोधित करते सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। सामाजिक न्याय यात्रा के छठवें चरण में महोबा पहुंचे सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप बीजेपी पर जमकर बरसे।कहाकि बीजेपी पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है। कोरोना काल में इस सरकार ने लाशों का कुंभ लगा दिया।
रविवार को बीजानगर में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने तंज करते हुए कहा कि पिछड़ों के नाम पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी इस चुनाव में योगी को चेहरा बनाकर चुनावी मैदान में है जिसमें जनता इन्हें करारा जवाब देगी और बीजेपी प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो जाएगी। बुंदेलखंड में 19 विधायक देने के बाद भी बुंदेलखंड विकास से कोसो दूर है। बुंदेलखंड में जो डैम, सड़क ,तालाब दिख रहे हैं वह सपा सरकार की देन है। इस सरकार में कप्तान ,कोतवाल और कुलपति कोई भी पिछड़ी जाति से नहीं है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री सिद्ध गोपाल साहू, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव ममना, महासचिव मो. शाकिर समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।