फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बायोमीट्रिक मशीन बंद, बीज के लिए किसानों का हंगामा

Tue, 29 Oct 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। रबी सीजन की तैयारी में जुटे किसानों की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 30 से 40 किमी का सफर तय कर बीज की किट लेने के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंचे किसानों को दिन भर लाइन में लगने के बाद भी बीज नहीं मिला।
विज्ञापन

बायोमीट्रिक मशीन बंद होने से परेशान किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। शाम तक मशीन चालू न होने से बीज न मिलने पर किसान लौट गए।
राजकीय कृषि बीज भंडार में इस समय मटर के बीज का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। तहसील चरखारी क्षेत्र के दूर-दराज स्थित बरदा, धवारी, टिकरी, ऐंचाना, पून्निया आदि गांवों से 300 से अधिक किसान सोमवार की सुबह 10 बजे राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में किसान लाइन में लग गए। कुछ किसानों के ही बायोमीट्रिक मशीन में अंगुलियों के निशान लग सके। इसके बाद मशीन ठप हो गई। करीब 250 किसानों को बीज नहीं मिल सका।
धवारी के किसान सुखलाल, लक्ष्मीप्रसाद, इमलियाडांग के परमेश्वरी दयाल विश्वकर्मा, बरायं के मनीराम, अक्ठौहा के मथुरा प्रसाद, रिवई के बहादुर, राघवेंद्र आदि किसानों का कहना है कि वह मटर बीज की किट को पाने के लिए आधार कार्ड व किसान पंजीयन लेकर बीज भंडार आए। मशीन में अंगुली के निशान न लगने से बीज नहीं मिल सका।
बीज के अभाव में रबी फसल के उत्पादन में दिक्कत होगी। उधर, उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव का कहना है कि इंटरनेट की समस्या हो सकती हैं इसलिए, मशीन बंद हो गई होगी। फिर भी जानकारी ली जा रही है। किसानों को प्राथमिकता के साथ बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें