फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क पर आग का गोला बना ट्रैक्टर

Mon, 28 Oct 2024 05:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी निवासी रामजीवन राजपूत किसानों की फसलों की थ्रेसर से मड़ाई करता है। सोमवार की दोपहर वह थ्रेसर और ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था।
विज्ञापन


तभी गौरहारी मुख्य मार्ग पर वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट होने से ट्रैक्टर में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर चालक ने कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर के आग का गोला बनने पर सड़क के दोनों ओर वाहन रुक गए।


गौरहारी चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने किसानों की मदद से पंपिंग सेट चलवाकर आग बुझवाई, लेकिन तब तक ट्रैक्टर जल गया। इससे किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें