फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की दोपहर बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक थी। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें मौत की वजह बनीं।
विज्ञापन

थाना कबरई के गुगौरा गांव निवासी जयपाल के बेटे शिवम (28) की शादी 18 अप्रैल को तय थी। बरात लिलवाही गांव जाना थी। शादी को लेकर तैयारियां चल रहीं थी। बुधवार की दोपहर शिवम बाइक से कपड़े आदि की खरीदारी करने के लिए महोबा बाजार आ रहा था। तभी हाईवे पर किड़ारी फाटक के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक में सवार कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी सुजान सिंह राजपूत (27) भी घायल हो गया। सड़क पर खून से लथपथ पड़े घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सुजान के पिता सतीश ने बताया कि उसका बेटा डहर्रा पहाड़ में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह पहाड़ पर काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। पूरी रात वह नहीं लौटा। दोपहर को सूचना मिली कि उनके बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं, शिवम के पिता ने बताया कि बेटे की शादी तैयारियां चल रहीं थी। वह राजकीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। शादी के लिए शॉपिंग करने आने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सौ किलोमीटर से अधिक थी रफ्तार
बाइकों की तेज रफ्तार होने से दुर्घटना के बाद परखर्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रही होगी। दोपहर में हुए हादसे के कारण घायल खून से लथपथ काफी देर तक पड़े रहे। राहगीरों ने उन्हें घायल पड़ा देख पुलिस को सूचना दी लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें