फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दरवाजे से टकराई, सिपाही की मौत

Fri, 06 Jan 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक सिपाही की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालकों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर चोटें आई है।

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार नौबस्ता कानपुर निवासी सिपाही निर्मल कुमार सीओ चरखारी कार्यालय में तैनात था। गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से बाजार की तरफ जाते समय तेज रफ्तार बाइक पूर्व विधायक मिहिलाल के मकान के दरवाजे से भिड़ गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक की टक्कर से दरवाजा टूट गया और हेलमेट न होने से सिपाही के सिर पर गंभीर चोटें आई। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पंचनामा भरने के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं थाना कबरई के ग्राम गुगौरा चौकी निवासी विनय सिंह (26) पुत्र अमन सिंह शुक्रवार सुबह गांव से बाइक से कबरई जा रहा था। रास्ते में अचानक ब्रेकर पड़ने से बाइक फिसल गई। हेलमेट न होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरी घटना में मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम बारीगढ़ निवासी रामदयाल (30) पुत्र कंधी शुक्रवार को बाइक से मुख्यालय आ रहा था।
विज्ञापन

तभी सामने से आ रही बाइक को साइड देने के चक्कर में उसकी बाइक सड़क से नीचे उतरकर गिर गई और वह घायल हो गया। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आठ वर्षीय नित्या पुत्री गगन अपने पिता के साथ जा रही थी। सड़क पार करते समय बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और वह गिरकर घायल हो गई। जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी चंद्रप्रभा (51) पत्नी राजेंद्र अपने पति के साथ बाइक से मुख्यालय आईं थी। लौटते समय वह बाइक से गिरकर घायल हो गईं। एक अन्य घटना में चांदो निवासी देवकली भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें