फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खन्ना पावर हाउस के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराते हुए नीचे घुस गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना बिवांर के ग्राम बजहटा निवासी बादशाह प्रजापति (22) पुत्र बाबू प्रजापति शनिवार रात बाइक से कबरई जा रहा था। रास्ते में खन्ना पावर हाउस के समीप आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली का बाइक सवार अंदाजा नहीं लगा सका और बाइक ट्राली में टकराते हुए नीचे घुस गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुुलेंस की मदद से बाइक सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कनकुआ प्रतिनिधि के अनुसार महोबकंठ में चल रहा मेला देखकर वापस लौट रहा सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में जानकी पत्नी रामसेवक, राहुल निवासी माधवगंज व नरेंद्र यादव निवासी काशीपुरा गंभीर से घायल हो गए जबकि एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ऑटो में डेढ़ दर्जन सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें