फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा तालाब के बंधान पर चेयरमैन ने किया पौधरोपण

Tue, 12 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
बंधान पर पौधरोपण करतीं चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौधरोपण के पुनीत कार्य को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन कुलपहाड़ आगे आईं हैं। उन्होंने बड़ा तालाब बंधान के चारो ओर एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को चेयरमैन ने बंधान पर पौधे रोपित किए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने समाजसेवियों और नागरिकों से पौधरोपण के काम में सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन


ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी को लेकर प्रदेश सरकार ने जहां प्रत्येक जिले में लाखों की संख्या में पौधे लगवाए गए हैं। वही शिक्षण संस्थानों के साथ नगर पंचायतों ने भी इस काम में अपने हाथ आगे बढ़ाए है। नगर पंचायत चेयरमैन विमला देवी अनुरागी ने मंगलवार को कस्बे के बड़ा तालाब बंधान पर एक हजार पौधे लगाने के अभियान शुरू किया।

बंधान के चारो ओर पौधे लगने से अब हरियाली नजर आएगी। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि पौधरोपण पुनीत कार्य है। इस काम में सभी को बढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा पौधे लगाने से न सिर्फ पर्यावरण में सुधार होगा, बल्कि चारो ओर हरियाली नजर आएगी। इस मौके पर जल संस्थान के जेई एससी चौहान, पूर्व चेयरमैन गोपी बाबू अनुरागी, सभासद किरन देवी, संतोष कुमार, भोले सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें